logo

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, छोटे तालाब की पाल सहित कई मोहल्लों में किया गया धुआं

रामपुरा - (मुकेश राठौर) नगर में आज 17 जुलाई 2026 को मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण के उद्देश्य से फॉगिंग मशीन के माध्यम से व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छोटे तालाब की पाल, अक्कल चौराहा, मुल्तानी मोहल्ला, श्रीपुरा , चोपड़ा, हरिजन मोहल्ला, शमशान रोड सहित नगर की अन्य गलियों में फॉगिंग मशीन कर धुआं किया गया, जिससे नागरिकों को मच्छरों से राहत मिल सके। यह अभियान सीएमओ श्री नंदलाल जी प्रजापत के आदेशानुसार संचालित किया गया। अभियान का संचालन शाखा प्रभारी श्री कुंदनमल धूलिया एवं सहायक श्री राम सिंह चंद्रावत के दिशा-निर्देशन में किया गया। वहीं, सुपरवाइजर करण डगर एवं पंकज कल्याने मौके पर रहकर फॉगिंग कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें, ताकि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Top