logo

मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर परिषद द्वारा एंटी लार्वा स्प्रे के साथ साथ कीटनाशक पाउडर का किया छिड़काव

सरवानिया महाराज - ( अनिल लक्षकार) विगत सप्ताह हुई बारिश तथा सामान्यतः बारिश के मौसम में पनपने वाले मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़ों से बचाव हेतु नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए तथा जल भराव जैसे स्थान पर एंटी लारवा का स्प्रे किया जा रहा है इसी के साथ ही नगर के सभी वार्डों में कीटनाशक पाउडर का छिड़काव प्रारंभ किया गया, नगर परिषद के सफाई कर्मियों की टीम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में गली-गली में घूम कर हर तरफ मार्ग के दोनों साइड में कीटनाशक पाउडर का छिड़काव किया जाकर क्षेत्र की जनता को बीमारियों से बचाने हेतु एक अभिन्न पहल की गई। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने नगर की जनता से अनुरोध किया है की अपने घरों के आसपास किसी भी ऐसी जगह पर पानी का भराव नहीं होने दे जिससे वहां मच्छर पनपने की संभावना हो क्योंकि अभी इस मौसम में पानी जमा होने पर साफ पानी में अधिकतर डेंगू का लारवा पनपता है अतः सभी क्षेत्रवासी अपने आसपास पानी की निकासी हेतु समुचित व्यवस्था करें अथवा जल भराव जैसी जगह की जानकारी सफ़ाई कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय में दे जिससे उचित व्यवस्था कर जल भराव जैसी स्थिति का त्वरित निराकरण किया जाए तथा सभी नागरिक अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Top