नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट देर रात 12:00 बजे के लगभग जारी कर दी। इसमें नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र से समंदर सिंह पटेल को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। जावद विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा बताया जाता है कि उनकी दावेदारी काफी मजबूत है। तथा जावद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने सबसे सक्रिय और लोकप्रिय कांग्रेस नेता समंदर सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया। समंदर पटेल अपने व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण अन्य दलों के नेताओं में भी अच्छी गड-जोड़ रखते हैं। समंदर पटेल धाकड़ समाज से आते हैं जो की जावद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता है। और हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। समंदर पटेल 2018 की विधानसभा चुनाव में जावद से बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। जहां इन्होंने 33000 हजार से अधिक मत हासिल किए थे। पिछले कुछ महीना पहले उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा भी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन करीब दो महीने पूर्व उन्होंने फिर से कांग्रेस में अपने हजारों समर्थकों के साथ भोपाल में जाकर वापिस कांग्रेस में धमाकेदार वापसी की। और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। तब से ही माना जा रहा था कि इस बार समंदर पटेल को ही कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाया और चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।