logo

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर डीकेन में भव्य उत्सव, कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

डीकेन - (संजय जैन) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का समाचार मिलते ही डीकेन नगर में उत्साह की लहर दौड़ गई। नगर भाजपा द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर एक भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-धमाकों और आतिशबाजी से गूंजा बस स्टैंड चौराहा बस स्टैंड चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-धमाकों के बीच "भारत माता की जय" और जीत के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे नगर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और बंगाल की जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। मिठाई बांटकर साझा की खुशियाँ जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने न केवल एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया, बल्कि आम जनता को भी मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और विकासवादी राजनीति की जीत है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी , जगदीश चंद्र मूंदड़ा (स्वदेशी), शंकर गुर्जर अन्य पदाधिकारी: मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन, एल्डरमेन जयंत राठौर, बूथ अध्यक्ष सुनील सेन, मंडल मंत्री नितेंद्र जोशी, करण सिंह मामा, सत्यनारायण गोयल। साथ ही पूर्व पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम सेन, सुरेश गुर्जर, सुनील भट्ट, सुनील पाटीदार (दड़ौली), देवपुरी महाराज, बगदीराम भट्ट, हुकमीचंद टेलर, प्रवीण गुर्जर, कमलेश राठौर (लाला), अविनाश, बबलू और अरुण सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Top