logo

*मोदी की गारंटी गरीबों का विश्वास है।आज देश का हर गरीब व्यक्ति जानता है कि मोदी जी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे–श्री सखलेचा जी*

( *सत्यनारायण सुथार जाट) *जाट*@भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आज ग्राम पंचायत जाट में आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि पुर्व केबिनेट मंत्री विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा जी, संगठन मंत्री श्री ब्रजेश जी चोरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत जी बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु लाल जी धाकड़, मंडल महामंत्री पिंकेश जी मंडोवरा पधारे। पुर्व केबिनेट मंत्री विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा । भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं से देश का हर व्यक्ति गोरवान्वित महसूस कर रहा हैं। मोदी जी की गारंटी गरीबों का विश्वास है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए आपके गांव में आपके बुथ पर शत प्रतिशत मतदान हो आने वाली 13 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में कमल के फुल का बटन दबाकर सांसद प्रत्याशी सुधीर जी गुप्ता को विजय बनाएं पुनः मोदी जी को प्रधानमन्त्री बनना हैं। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे। और बुथ जीता चुनाव जीता अबकी बार 400 बार का लक्ष्य पुरा करना है। इस अवसर पर संगठन मंत्री श्री बृजेश जी चोरसिया ने कहा आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है यह संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य देवीलाल कुमावत, राजेन्द्र नाहर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़, रामकुमार धाकड़, प्रकाश सुथार, जगदीश सोनी, बबलु रैगर, रतनेश रेबारी लालपूरा, सीएम गुर्जर, संजय सोनी,रामप्रसाद प्रजापति, राहुल सुथार, राकेश राठौर, गजेन्द्र नाहर, कमल बेरागी, नरेश पराशर, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बुथ विजय का संकल्प लिया।

Top