logo

मनोहर लाल धाकड के वकिल का बडा बयान, वायरल विडियो नही है मनोहर लाल धाकड का, राजनिती छवी धुमील करने के लिए कांट छांट कर किया गया वायरल।

मध्य प्रदेश के मंदसौर के मनोहर लाल धाकड़ के वायरल वीडियो में नया मोड़ आ गया है। मनोहर लाल के वकील ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कांट छांट की बात कही है। उन्होंने कहा कि एआई के जमाने में बिना जांच किए मुकदमा दर्ज किया गया। इतना ही नहीं एडवोकेट ने राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश का अंदेशा भी जताया हैं। साथ ही उन्होंने एनएचएआई कर्मचारियों पर मानहानि का मामला दर्ज करने की बात भी कही है। बीजेपी मनोहर लाल धाकड़ के वकील संजय सोनी का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ पर बीएनएस की धारा 296, 285, 3(5) में केस दर्ज किया गया, लेकिन वीडियो के साथ एडिटिंग, कांट छांट तो नहीं किया गया है, AI के जमाने में वीडियो का फॉरेंसिक होना था, उसका प्रॉपर इन्वेस्टिगेशन होना था। उसके बाद FIR दर्ज की जानी चाहिए थी।

Top