logo

स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं समाज सेवियों का किया सम्मान !

सिंगोली ! स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने झंडावंदन किया। स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रात: साढ़े 8 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने ध्वजारोहण किया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रफीक मंसूरी, मोहन लाल धाकड़, जमाल चाचा और समाजसेवी विक्रांत बागड़िया को नगर में विभिन्न प्रजातियों के बड़ी संख्या में जहरीले सर्प पकड़कर आमजन के जीवन की रक्षा करने तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कन्हैयालाल जंगम को समाजसेवा में अग्रणी रहकर लगातार समाज सेवा में रहने के लिए शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील मोहम्मद मेव, अल्प संख्यक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान, अल्प संख्यक नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू, पार्षद कमल शर्मा, पार्षद राजेश भंडारी, पार्षद निसार पठान, राहुल जैन, ओमप्रकाश बलाई, जावेद, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण विश्नोई, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, झांतला नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन, नरेश जैन, दीपक अग्रवाल, संजय भंडारी, राजकुमार छीपा, शंकर लाल धाकड़ फुसरिया, अलकेश जैन, अशोक जैन थड़ोद, शाहरुख, रफीक कबाड़ी, सागर लबाना, भय्यू मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Top