डीकेन - (संजय जैन ) भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनगढ़-डीकेन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में, नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन और मंडल मंत्री नितेंद्र जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिठाई खिलाकर दी बधाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास के निज कार्यालय पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: सतीश व्यास ( भाजपा जिला उपाध्यक्ष ) जगदीश चंद्र मूंदड़ा 'स्वदेशी' जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष) देवीलाल जी पाटीदार (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष) शंकरलाल जी गुर्जर (वरिष्ठ भाजपा नेता) साथ ही सुनील सेन, सत्तू गोयल, बंशीलाल मारुभट, करण सिंह, वीरेंद्र सेन, प्रहलाद गुर्जर, सुरेश गुर्जर और राजू बैरागी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। "नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी के कार्यों को और गति प्राप्त होगी।"