logo

मानवता की सेवा को मिला सम्मान समाजसेवी मयूर भाई संघवी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के विशेष सम्मान से विभूषित

बेगलौर/ जबलपुर । 15 मई। समाज के दबे-कुचले, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत सुप्रसिद्ध समाजसेवी मयूर भाई संघवी को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक पूज्य श्री श्री 108 रविशंकर जी (बंगलौर) की पावन श्रृंखला के अंतर्गत प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री अजीत सिंह जी ने मयूर भाई संघवी को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनकी उत्कृष्ट मानवीय सेवाओं की सराहना की। निस्वार्थ सेवा और समर्पण का प्रतिफल मयूर भाई संघवी लंबे समय से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किए गए अविश्वसनीय और प्रेरक कार्यों के कारण ही वे इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के सच्चे हकदार बने हैं। मानवता के प्रति उनके इस सेवा भाव को सम्मानित होते देखना संपूर्ण समाज के लिए एक सुखद और गौरवान्वित करने वाला क्षण रहा। समाज के लिए प्रेरणा स्रोत पूर्व न्यायाधीश श्री अजीत सिंह जी ने इस अवसर पर कहा कि मयूर जी निस्वार्थ भाव से समाज को जो दिशा दे रहे हैं, वह आज के युवाओं और अन्य लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस सम्मान से न केवल उनके प्रयासों को पहचान मिली है, बल्कि इससे समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य लोगों का भी मनोबल बढ़ेगा। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देश-विदेश के शुभचिंतकों और प्रबुद्ध जनों ने मयूर भाई संघवी को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके सुखद भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है। "यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति अटूट समर्पण का सम्मान है।"

Top