logo

क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई के काम में जुटे किसान,

जनकपुर -(बृज गोपाल पाटीदार) जनकपुर-दडोली क्षेत्र में गत दिनो थोड़े थोड़े अंतराल में बारीश होने से बोनी लायक जमीन गीली हो गई। खेतों में अपेक्षित नमी को देखते हुए एक दिन रूकने के बाद जनकपुर दडोली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में किसानों ने खरीफ फसलों की बोनी आरम्भ की। क्षेत्र के युवा किसान जीतेंद्र सागीत्रा ने बताया गत दिनों में हुई बारिश से लगभग 4 ऊंगल तक जमीन गीली हो जाने से खेतों में कल दोपहर बाद कुछ किसानों ने मूंगफली मक्का उड़द और सोयाबीन की बोनी की। कृषक नरेंद्र पाटीदार के अनुसार जनकपुर दडौली ,पानोली , लक्ष्मी नगर , जगेपुर आदि निकटवर्ती गांवों में सोयाबीन मक्का की बोनी चलना बताया। साथ ही कहा कि लगातार लागत की तुलना में सोयाबीन में घाटा होने से किसानों का उड़द , मुंगफली व मक्का फसलों की तरफ़ रूझान बढ़ा हैं। आज भी बोनी जारी है जिससे लगभग आधे गांव में बोनी हो जायेगी। इसी तरह जीतेंद्र भूत , सोनु कपासिया , ईश्वर भूत , कपिल सागीत्रा , ओमप्रकाश गुड्डू , आशीष , लोकेश कुडावाला , अरविंद , परशरामजी, पप्पू गौरावत आदि ने बीज उपचार कर बुआई की जानकारी दी । क्षेत्र मे आसपास वर्षा मापक यंत्र नहीं होने से वास्तविक वर्षा की जानकारी नहीं मिल पाने से किसानों में भय भी दिखाई दिया। वे चाहते है कि अतिशीघ्र हर पंचायत पर वर्षामापी यंत्र लगे।

Top