नीमच। आज दिनांक 01/05/2023 को कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 अंतर्गत मोटा अनाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा द्वारा किया गया जिसमें विकासखंड नीमच के 75 प्रगतिशील किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ सी पी पचौरी , डॉ श्याम सिंह , डॉ जेपी सिंह तथा कृषि विभाग से एसडीओ ओएस बर्मन , एसएडीओ एस एस राठौर , बीटीएम पुरुषोत्तम बोहरा एवं उद्यानिकी , मत्स्य , पशुपालन , मंडी एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित हुए । कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा मोटा अनाज का मानव जीवन में महत्व एवं कृषि हेतु उपयोगिता की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई तथा संगोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा ज्वार ,बाजरा, रागी, मेजर मिलेट्स तथा कोदो ,कुटकी, सावा, कांगनी माइनर मिलेट्स पर पोषण महत्व एवं सुपर फूड के रूप में उनके उपयोग की जानकारी दी गई। मोटा अनाज की यह फसलें कम लागत में ज्यादा उत्पादन देती हैं जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ जाता है खेत की तैयारी से लेकर फसल कटाई तक विशेषकर बीज दर ,खाद एवं उर्वरक, फसल सुरक्षा के लिए रसायनों के खर्चे कम आते हैं साथ ही इनकी हैंडलिंग बहुत ईजीगोइंग होती है। कार्यक्रम में अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजना की जानकारी दी गई साथ ही मिलेट्स से तैयार लड्डू भी वितरित किए गए। अंत में आत्मा परियोजना से बीटीएम श्री पुरुषोत्तम बोहरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।