logo

धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर।

सिंगोली:- विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान गणेश की दस दिनो तक की गई पूजा अर्चना के बाद शनिवार को हर्षोल्लास के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तो ने विघ्नहर्ता को इस कामना के साथ विसर्जित किया कि अगले बरस फिर जल्दी आना। भक्तों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए गाजे-बाजे डी.जे. के साथ जुलुस निकाला गया। सिंगोली शहर के प्रमुख स्थलो मे स्थापित की गई मूर्तियों सहित ग्रामीण अंचलो एवं घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का भक्तों द्वारा शनिवार को देव तलाई में विसर्जन किया गया।नगर परिषद व थाना प्रभारी बीएल भाबर ने ब्राह्मणी नदी के बहते पानी का जलस्तर बढ़ जाने से आमजन सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड 6 स्थित देव तलाई में मूर्तियां का विसर्जित करवाया। मूर्तियां विसर्जन का स्थल प्रशासन द्वारा पहले ही चिन्हित कर दिया गया था और यहां सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए गए थे। कुछ भक्तों द्वारा राजस्थान जाकर अन्य छोटी नदियों में भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मूर्तियां विसर्जन के लिए भक्त जब शहर से निकले तो ढोल-नगारों ,डी. जे व रंग-गुलाल के बीच नाच गान करते हुए गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। दस दिन तक माधोविलास,देवतलाई,बजरंग व्यायाम शाला,किलेश्वर बालाजी,बापु बाजार,पंचमुखी बालाजी,वीरेंद्र कुमार सकलेचा महाविधालय आदि जगह चले गणेश उत्सव के बाद शनिवार को विधि विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देवतलाई मे किया गया। विसर्जन के दौरान कई भक्त रंग गुलाल गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की सवारी निकली, इस दौरान डीजे व ढोल नगाड़ो की थाप पर भक्त गण झूमते व नाचते रहे। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की झांकी का नगर के मुख्य मार्ग बापु बाजार, महाराणा प्रताप सर्कल,तिलस्वा चौराहा,नया बस स्टैंड,पेट्रोल पम्प तक भ्रमण कराया गया, इसके बाद देवतलाई पहुच सभी गणेश प्रतिमाओ की पुजा अर्चना आरती कर विसर्जन किया व सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ,बच्चों, भक्त गणो ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

Top