जावी - दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्षिक लेखा जोखा एवं वार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने बताया कि वार्षिक लेखा - जोखा प्रतिवेदन कोषाध्यक्ष घनश्याम लौहार (पंडाजी) ने प्रस्तुत किया ततपश्चात सर्वसहमति से सेवादारों का निर्वाचन हुआ और सेवादार समिति में से मन्दिर समिति का गठन हुआ जिसमें सर्वेसर्वा लीलाशंकर (शंकरलाल) रावत (पटेल) पिपलिया चारण, बाबूलाल राठौर जावी, अध्यक्ष शांतिलाल खाती (घाटी वाले) जावी, उपाध्यक्ष ईश्वर सेन जावी, कोषाध्यक्ष घनश्याम लौहार (पंडाजी), सह - कोषाध्यक्ष दिनेश (दीनू) शर्मा पिपलोन, मन्दिर संरक्षक प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी, सेवादार समिति अध्यक्ष राकेश लौहार (मन्दिर पुजारी), उपाध्यक्ष कारूलाल खाती जावी, शौकीन लौहार जावी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। सर्वसहमति से सेवादार समिति में अनिल व्यास जावी, मदनलाल शर्मा नीमच, सुनील राठौर बरथुन, पीयूष शर्मा नीमच, कारूलाल रावत बोरखेड़ी, पिंटु धनगर तलाऊँ, दीपक शर्मा नीमच, फोरुलाल (रमेश) खाती जावी, मुकेश रावत हनुमंतिया, देवीलाल माली नीमच, उम्मेदसिंह पंवार आँकली, पृथ्वी (कालू) सेन तलाऊँ, रामदयाल प्रजापत तलाऊँ, भरत राठौर तलाऊँ, देवीलाल राठौर जावी, रामनिवास खाती जावी, शौकीन दशरथ लौहार जावी, जितेन्द्रसिंह चुंडावत बरेखन, हेमराज रावत हनुमंतिया, टीना लौहार जावी, अलका लौहार बरथुन को नियुक्त किया। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबन्ध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।