logo

अहिरवार समाज ने धूमधाम से मनाया संत श्री गुरु रविदास जन्मोत्सव विधायक ने किया चद्दर शेड का लोकार्पण

_जीरन - जयप्रकाश नगर स्थित अहिरवार समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समाज द्वारा लगातार 30 वर्षों से इस पावन अवसर पर भव्य आयोजन की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम संत श्री गुरु रविदास धर्मशाला में भजन–कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।_ _कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वातावरण भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे।_ _इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।_ _उनके साथ अहिरवार समाज के संभाग अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार, समाजसेवी शांतिलाल भामावत, पार्षद रामचंद्र अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरसिंह जाट, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, मंडल महामंत्री दिलीप सिंह चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती, हीरालाल अहिरवार भूतपूर्व (नप स्वच्छता पर्यवेक्षक)नारायण अहिरवार, कमलेश अहिरवार एवं जगदीश अहिरवार छगन लाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।_ _अतिथियों ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर मानवता और सद्भाव का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है।_ _कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से निर्मित धर्मशाला परिसर में नए चद्दर शेड का लोकार्पण भी विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा किया गया। समाजजनों ने इस निर्माण कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सुविधा बढ़ेगी।_ _कार्यक्रम का संचालन किशन अहिरवार ने प्रभावी रूप से किया, जबकि अंत में विनोद अहिरवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।_ _समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन ने एक बार फिर अहिरवार समाज की एकता, संगठन शक्ति और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति आस्था को मजबूती से दर्शाया।_

Top