logo

पालसोडा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन मे जुटेगा सर्व हिंदू समाज, संतों के सानिध्य में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन

जीरन पालसोडा - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर जीरन खंड के पालसोडा मंडल में सर्व हिंदू समाज द्वारा १८ जनवरी को एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पिछले दस दिनों से मंडल के प्रत्येक ग्राम में उत्साह और जागरूकता के साथ व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वाहन रैलियों, कार्यालय उद्घाटन, भूमि पूजन, अक्षत वितरण एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से हिंदू समाज के प्रत्येक वर्ग से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। विशाल हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर संयोजक दिनेशकुमार सोनी सहसंयोजक नीतीश जाट, प्रदीप राठौर डॉ नरेंद्र शर्मा राजेंद्र चौहान कमल बैरागी राजेंद्र बंजारीया नंदकिशोर पोरवाल मुकेश कच्छावा शांतिलाल शर्मा रवि जाट ने बताया है रविवार १८ जनवरी को पालसोडा मंडल में सर्व हिंदू समाज का सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। १७ जनवरी को भूमि पूजन एवं कार्यालय उद्घाटन किया जायेगा, इसके पश्चात १८ जनवरी रविवार सुबह को एक विशाल वाहन रैली मंडल के सभी गांवों में निकाली जायेगी। १८ जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर सभी गांव के सर्व हिंदू समाज के लोग तन मन धन से सहयोग कर रहे हे। इस विशाल सम्मेलन की शुरुआत रविवार प्रातः ९ बजे भव्य चल समारोह के साथ होगी, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई माताजी पहुंचेगी। वहां समय ११ बजे कन्या पूजन एवं गौ माता पूजन के साथ संतों का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा। इसके पश्चात सर्व हिंदू समाज द्वारा सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की जाएगी। इस हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और जागरूकता का संचार करना, धर्म, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा युवाओं को संस्कार और संगठन से जोड़ना है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों से सम्मिलित होने का आवाहन किया जा रहा है।

Top