उमरिया - उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागाँव मे आयोजित बड़ागाँव प्रीमियर लीग सीजन 6 क्रिकेट मैच की विजेता शहडोल पुलिस लाइन बनी, दिनांक 15/1/2026 से ग्राम बड़ागांव के फरेस्ट ग्राउंड मे बीपीएल किर्केट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन शुरू हुआ था जिसका समापन आज फाइनल मैच के साथ किया, फाइनल मैच की शुरुआत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह के द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, बड़ागाँव प्रीमियर लीग का फाइनल मैच बड़ागाँव और पुलिस लाइन शहडोल के मध्य खेला गया, जिसमे बड़ागांव की टीम ने टास जीतकर शहडोल को बल्लेबाजी करने के लिए निमत्रण दिया, शहडोल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाबी पारी खेलने उतरी बड़ागाँव की टीम ने निर्धारित ओवरों में 174 रन ही बना सकी, और शहडोल पुलिस लाइन यह फाइनल मैच 20 रनो से जीतक़र ट्रॉफी में कब्जा किया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अर्जुन सिंह एवं जनपद सदस्य पूजा बैगा के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफ़ी प्रदान की गई, उक्त मैच के समापन अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, जनपद सदस्य पूजा बैगा, ग्राम पंचायत के उप सरपंच राम खेलावन कोल, सुरेश बैगा,प्रेमलाल सोनी, रामचरित सोनी , संपत बैगा, बिहारीलाल महोबिया पत्रकार अनिल मिश्रा एवं हुकुम सिंह सहित हजारों की तादाद में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।