नौरोजाबाद- जिले के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम निपनियाँ मे स्थित धरतिन माता मंदिर सेमरहा धाम मे देवीपुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ हुई, यह कलश यात्रा धरतिन माता मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम सेमरहा एवं ग्राम निपनीयां के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः धरतिन माता मंदिर पहुंची, जहाँ पर विधि विधान के साथ यात्रा का समापन हुआ। भव्य कलश शोभा यात्रा के दौरान राधा कृष्ण की झाकी एवं माता रानी की आकर्षक झांकियां लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे रही, धरतिन माता मंदिर के पंडा मथुरा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की देवी पुराण कथा वाचक संदीप तिवारी जी महाराज के द्वारा 9 दिनों तक चलने वाली कथा मे देवी के अलग अलग चरित्रो का वर्णन किया जाएगा, कथा के प्रथम दिवस देवी पुराण की महिमा, द्वितीय दिवस मे मधु कैतभ की उत्पत्ति एवं वध की कथा, कथा के तृतीय दिवस नर-नारायण एवं कृष्ण अवतार की कथा, चतुर्थ दिवस मे महिषासुर एवं सुम्भ निशुंभ वध की कथा, पंचम दिवस को नारद संवाद एवं राजा हरिशचंद्र की कथा षटम दिवस सिद्ध पीठो का वर्णन सप्तम दिवस देवी उपासना का महत्व, अष्टम दिवस को सती सावित्री चरित्र वर्णन, एवं नवम दिवस गायत्री मंत्र की विधि एवं मणी दीप के वर्णन की कथा व्यास पीठ द्वारा सुनाई जाएगी, 28 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ देवी पूराण का समापन होगा।