भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल ने लगभग 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के लिए कार्यालयीन स्टाफ की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप निरीक्षक - ASI (अनुसचिवीय) के पदों के लिए निकाली गई है।
आठ साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाना के विशेष प्रयासों और सकारात्मक पहल के चलते ही यह भर्ती संभव हो पाई है। उनके नेतृत्व में विभाग में कार्यालयीन स्टाफ की कमी को दूर करने और युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों को भरा जाएगा, जो उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में दफ्तरी काम करने के इच्छुक हैं।
पदों का विवरण
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 500 पदों का विवरण इस प्रकार है:
सूबेदार (स्टेनोग्राफर): 100 पद
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय): 400 पद
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 03 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2025
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख: 22 अक्टूबर 2025
लिखित परीक्षा की तारीख: 10 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क-
अनारक्षित (General) वर्ग के लिए: ₹ 500 प्रति प्रश्न पत्र
SC/ST/OBC/EWS (केवल म.प्र. के मूल निवासियों के लिए): ₹ 250 प्रति प्रश्न पत्र
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क ₹ 60 देय होगा।
परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत नियम पुस्तिका और अन्य जानकारी के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।