logo

त्योहारों के मद्देनजर डीकैन पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीकैन - आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज डीकैन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला गया। सुरक्षा का मुआयना:- पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की स्थिति देखी। असामाजिक तत्वों को चेतावनी:- पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वाले या कानून हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जनसंवाद:- पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से चर्चा की और उन्हें निर्भय होकर त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। चौकी प्रभारी का आमजन को संदेश:- पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान चौकी के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

Top