डीकेन - आगामी हनुमान जन्मोत्सव और अन्य प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज, 31 मार्च 2026 को चौकी परिसर डीकेन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और त्योहारों को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने दी समझाइश बैठक की अध्यक्षता रतनगढ़ थाना प्रभारी मनोज सिंह जादोन और डीकेन चौकी प्रभारी उनि गजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा की गई। चर्चा के दौरान थाना प्रभारी ने हनुमान जन्मोत्सव समिति के आयोजकों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। समिति सदस्य और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित बैठक में डीकेन, दडोली और रामनगर हनुमान जन्मोत्सव समिति के आयोजकों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: पुलिस प्रशासन: प्रआर सुरेश बोराना एवं समस्त चौकी स्टाफ। नगर प्रतिनिधि पार्षद गोपाल कृष्ण पाटीदार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, नगर सहकार्यवाह विनोद पाटीदार और करण सिंह भाटी। समिति व अन्य सदस्य: शिवलाल पाटीदार, चन्द्रप्रकाश पाटीदार, कैलाश चन्द गुर्जर, राजेन्द्र भट्ट, टामिलाल धाकड़, संजय जैन ( पत्रकार , विनोद कुमार मेघवाल, मुकेश कुमार पाटीदार, अनिल कुमार पाटीदार, विरेन्द्र कुमार सैन, कमलेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, पुष्कर पाटीदार, अनिल कुमार खोखावत और आकाश जोशी (रामनगर)। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को उल्लास व शांति के साथ मनाने का आश्वासन दिया।