logo

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान समूचे शहर में निकला फ्लैग मार्च

रामपुरा - आगामी त्योहारों ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित जायसवाल ने रामपुरा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों का दौरा कर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी विपिन मसीह को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा, जहां पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम सक्रिय है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Top