निम्बाहेड़ा 14 दिसंबर। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन - 2025 में मानवाधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार को मदर टेरेसा ह्यूमन राइट्स अवार्ड - 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में मानवाधिकार संरक्षण, जागरूकता और न्याय के मूल सिद्धांतों को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। एएसआई सूरज कुमार की बेहतर पुलिस एक्टिविटी आर्म्स एक्ट, डोडा चूरा तस्करी, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरियों का खुलासा करने तथा समाजसेवा को सर्वोपरि मानते हुए गरीब असहायों की मदद करने, सर्दी के मौसम में श्रमिकों को कम्बल वितरण जैसे कई समाज सेवा कार्य कर जीवन भर समर्पित किया है साथ ही मानवीय गरिमा की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न अवॉर्ड एवं सम्मान से उपखण्ड, जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करीब 400 से अधिक बार सम्मानित किया जा चुका है। केवल यही नहीं उन्होंने अपने पिता की स्मृति में चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी तहसील के अपने पेत्रक गांव नेगड़िया कला में राजकीय विद्यालय में दो कक्षा कक्ष एवं बरामदा का निर्माण अपने स्वयं के खर्च से करवाकर अनूठा उदाहरण पेश किया। साथ ही अपने खेत पर पिता सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की मूर्ति स्थापित कर छात्र छात्राओं के खेलने हेतु पार्क के रूप में खेल मैदान का निर्माण कार्य करवाया गया। यही नहीं इसके साथ ही लगातार दो वर्षों से लगातार अपने पिता की स्मृति में रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाकर कई जिंदगियों को नई जिंदगी देने में सहयोग प्रदान किया है। सामाजिक सरोकार के रूप में पुलिस ड्यूटी के अलावा एएसआई सूरज कुमार मिलनसार व्यक्ति होकर हमेशा आमजन में विश्वास अपराधियों में डर को सार्थक करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु समर्पित रहे है। एएसआई सूरज कुमार की यह उपलब्धि राजस्थान पुलिस के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पूरे देश में राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है। इस भव्य अधिवेशन में देश एवं विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और मानवाधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वीसी के माध्यम से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भारत के पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता मनोज गोरकेला, गुजरात सरकार के राज्य मंत्री कौशिक वेकरिया, HRPC की चेयरमैन एवं विश्व प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ. ज्योति जोंग्लुजू, दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश तलावंत सिंह तथा क्राइम कंट्रोल सेल के चेयरमैन इंतेखाब अहमद शामिल रहे। अधिवेशन में उपस्थित सभी अतिथियों ने मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों और वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया। यह सम्मान एएसआई सूरज कुमार के उत्कृष्ट योगदान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अवॉर्ड हासिल कर एएसआई सूरज कुमार ने इंडिया लेवल पर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।
यह जानकारी HRPC राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई।