जावद - नगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात बावल दरवाजा स्थित हनुमानजी मंदिर की दानपेटी को अज्ञात चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। चोर दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। ज्ञात रहे कि इसी मंदिर की दानपेटी कुछ दिन पूर्व भी तोड़ी गई थी, उस समय भी चोर नकदी लेकर चले गए थे। लगातार दूसरी बार हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।