logo

रामपुरा में मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज

रामपुरा - थाना रामपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी राजेश पिता मनोहरलाल गोढ सिलावट (उम्र 38 वर्ष) की बाइक अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को रात करीब 8 बजे वह अपनी सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-44MM-2127) से बालाजी मंदिर बस स्टैंड रामपुरा दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर दी थी, लेकिन लॉक नहीं किया था। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। बाइक काले रंग की है, जिस पर लाल पट्टियां बनी हुई हैं। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित ने थाना रामपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की गई है।

Top