logo

सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, सप्लायर भी सह-आरोपी

सरवानिया महाराज - मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 166 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 को पकड़ने में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पुलिस को मिली सफलता, माल उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्ती को भी बनाया सह आरोपी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहीत राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री विकास पटेल के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ 166 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त करने मे चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद ने सफलता प्राप्त की है। दिनांक 06.04.2026 को पुलिस थाना जावद चौकी सरवानिया महाराज पर मुखबीर द्वारा एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लासुर बागरेड रोड, गुलानिया भेरूबावजी के पास नाकाबंदी कि नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 166 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 के चालक आरोपी दिनेश पिता शेराराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर व रूघाराम पिता निम्बाराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) को भी सह आरोपी बनाया गया है। बरामद मशरुका - कुल मादक पदार्थ डोडाचुरा 166 किलोग्राम, वाहन, एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931, कुल अनुमानित मूल्य, लगभग 6,30,000 रुपये आरोपी - 01. दिनेश पिता शेराराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर। 02. रूघाराम पिता निम्बाराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान। 03. कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) ( फरार आरोपी) सराहनीय भूमिका पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद

Top