logo

दबंग बदमाशों की दादागिरी घर पर लाठी डंडे लोहे की राड से हमला थाने में आवेदन दे कर कार्यवाही की करी मांग

जीरन - (मुकेश अहिरवार) जीरन थाना क्षेत्र मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुछ दबंग बदमाशों ने गैंग बनाकर 12 से 15 लोग एक घर को धारदार हथियारों से लाठी डंडे लोहे की राड जैसे हथियारों से हमलावरों ने पत्थर फेंक कर आतंक मचाया, वीडियो मे हमलावर हाथों में हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, घर के बाहर कांच की बोतले जगह-जगह दिखाई दे रही हैं, समीप ही लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आते और जाते दिखाई दे रहे हैं पूरी गाड़ी भरकर आई थी जिसका नंबर एमपी 14 एम 2475 कारी बाई पति राम प्रसाद औढ और पूरा परिवार दशहत् के माहौल में जी रहा है गुंडे बदमाश कभी भी आकर फिर दादागिरी कर सकते हैं और बड़ी जनहानि भी हो सकती है इसको लेकर कारी बाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा प्रशासन से त्वरित उचित कार्रवाई की मांग की, पुलिस प्रशासन ने करवाई करने का आश्वासन दिया है जितने भी लोग हथियार लेकर लाठी डंडे लेकर आए थे उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी, ऐसे गुंडा माफिया के ऊपर कानूनी कार्रवाई जल्दी से जल्दी हो, आस पास के सभी गली मोहल्ले वाले लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है।

Top