logo

सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर.के. खाद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

नीमच - जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) आर. के. खद्योत को कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह के आदेश क्रमांक 471/एफ01-28/विकास-02/2026 दिनांक 28 जनवरी 2026 के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान श्री खाद्योत का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला नीमच निर्धारित किया गया है। वहीं, सी.एम.एच.ओ. का प्रभार डॉ. डी. प्रसाद (क्षय रोग विशेषज्ञ) जिला चिकित्सालय नीमच को आगामी आदेश तक सौंपा गया है। कलेक्टर कार्यालय नीमच द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में लगातार मिल रही शिकायतों और प्रशासनिक लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही, अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर प्रशासन का सख्त संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत भी मानी जा रही है।

Top