logo

सरवानिया महाराज में अनियंत्रित ट्रक ने गिराए बिजली के पांच पोल सड़क क्रास कर रही विद्युत केबल ऊंची बाड़ी के ट्रक में उलझी भारी अनहोनी टली

सरवानिया महाराज - नगर के मुख्य मार्ग नीमच–सिंगोली रोड स्थित पुलिस चौकी व सब्जी मंडी के समीप कल रात्रि एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने बिजली विभाग के पांच पोल गिरा दिए। ट्रक नीमच की ओर से सिंगोली की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर तेज गति से मोरवन की ओर फरार हो गया। घटना के चलते सड़क पर बिजली के पोल व तार गिर जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए पोल व तारों को सड़क के किनारे कर मार्ग सुचारु करवाया। गनीमत तो यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा हैं लंबी और ऊंची बाड़ी का यह ट्रक सुखले पर चलता है और यह ट्रक सुखला खाली कर नीमच की ओर से मोरवन की और जा रहा था। तभी पुलिस चौकी से थोड़ा आगे टर्न पर सड़क क्रास कर रही घरेलू बिजली की केबल ट्रक में अटक गई और ट्रक चालक इस बात से अनजान होकर ट्रक चलाता रहा ट्रक को कोन चला रहा था तथा ट्रक कहा गया इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पायेगा।

Top