रामपुरा - नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय पर बीच बाजार अनाज व्यापारी की दुकान से अनाज की चोरी हो गई। रामपुरा के सिनेमा रोड स्थित अनाज व्यापारी ईश्वरलाल रत्नावत की दुकान मे शनिवार शाम करीब 6बजे चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। घटना के वक्त अनाज व्यापारी ईश्वर रत्नावत दूध लेने पास की डेयरी पर गए हुए थे इसी दौरान वीडियो में दिख रहा शख्स दुकान में आया और ताक झांक करने के बाद धनिया का बोरा उठा कर ले गया इस दौरान दुकान के पास ही स्थित मकान में ईश्वरलाल रत्नावत एवं उनका पूरा परिवार घर में ही उपस्थित था परंतु सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है दुकान में सीसीटीवी लगे हुए थे जिसमें चोरी करते हुए युवक का फुटेज कैद हो गया, नगर में इस प्रकार दिनदहाड़े चोरी से नगर के लोगों में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया है, जानकारी के अनुसार सिनेमा रोड की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आया मौके का फायदा उठाते हुए अनाज का बोरा उठाकर ले गया एवं फरार हो गया कुछ देर बाद जब व्यापारी ईश्वर लाल र रत्नावत वापस लौटे और दुकान में रखा धनिया का बोरा गायब मिला तो उन्होंने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दुकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ इसके बाद व्यापारी ने तत्काल रामपुरा थाना पहुंचकर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया, और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा अनाज व्यापारी ईश्वरलाल रत्नावत सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं आम लोगों में दहशत का माहौल निर्मित करती है पुलिस को जल्द से जल्द ऐसे लोगों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए जिससे लोगों में भय का माहौल निर्मित ना हो।