logo

सरवानिया महाराज में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन व विचारधारा का प्रशिक्षण

सरवानिया महाराज - भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत सरवानिया मोरवन मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 24 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग स्व. विरेन्द्र कुमार सकलेचा डोम गैस एजेंसी के पास, सरवानिया महाराज में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस की शुरुआत आज शाम 5 बजे पंजीयन, चाय एवं वर्ग गीत के साथ होगी। इसके पश्चात उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर श्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, जबकि दूसरे सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर श्री महेंद्र भटनागर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोजन, भजन संध्या एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रहेगा। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे योग, प्रार्थना, जलपान एवं स्वल्पाहार से होगी। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर श्री राकेश जैन, केंद्र सरकार की योजनाएं पर श्री अशोक विक्रम सोनी, कार्य विस्तार हमारी दृष्टि पर श्री हेमंत हरित, बूथ प्रबंधन पर श्री भगतराम पाटीदार, भाजपा का इतिहास पर श्री माधव मारू एवं मीडिया व सोशल मीडिया विषय पर श्री पंकज पोरवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंत में राष्ट्रगान एवं चाय के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

Top