logo

रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में विधायक प्रतिनिधि बने कैलाश बैरागी, हुआ स्वागत

रामपुरा - मनासा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में कैलाश बैरागी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक चौहान द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कैलाश देवड़ा रूपेश सारु मुकेश राठौर डॉ प्रमोद पाटीदार सहित सिविल हॉस्पिटल रामपुर के स्टाफ ने कैलाश बैरागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक चौहान ने ने कहा कि कैलाश जी बैरागी के अनुभव और सामाजिक कार्यों का लाभ अब अस्पताल व्यवस्था को भी मिलेगा, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कैलाश बैरागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर अस्पताल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Top