मनासा / नीमच - ( मुकेश राठौर) आसमान से बरसती आग और तपती धरती के बीच जहां इंसान ठंडे पानी की तलाश में भटक रहा है वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की एक बुंद भी जीवनदान बन गई है ऐसे कठिन समय में मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए।। जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के लिए सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 चला रही है इस अभियान के तहत संस्था प्रतिवर्ष 21 हजार सकोरे आम लोगों में निःशुल्क वितरित करती है।। संस्था ने अभी तक 1 लाख 70 हजार सकोरे वितरित कर चुकी हैं।। इसी क्रम में रविवार को संस्था ने नीमच जिले के मनासा नगर के कारगिल चौराहे से संस्था संरक्षक एडवोकेट भेरूप्रसाद परमार ने हरि झंडी दिखाकर सकोरे बांटने की शुरुआत की। संस्था ने नगर के विभिन्न दुकानों एवं आमजनो को सकोरे देने के साथ ही बारिश के मौसम में सकोरे में फूल वाले बीज भी वितरित किए। संस्था ने नगर के सार्वजनिक- प्रशासनिक जगहों पर भी सकोरे बांधे उनमें पानी भरा। संस्था ने जहां बेजुबानों पशु-पक्षियों की चिंता की वही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया। ये पुनीत कार्य संस्था पिछले सात वर्षों से कर रही है। इसके अलावा संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार और पर्यावरण वही रचनात्मक गतिविधियां कर रही है संस्था संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव लखन मालवीय, जिलाध्यक्ष समीर मंसूरी, मंदसौर जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा, जिला अध्यक्ष आयुषी अरोरा, उपाध्यक्ष फरजाना मंसूरी, विष्णु मालवीय, समीर मंसूरी, तहसील अध्यक्ष मनोज राव, तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया, महासचिव परमार राजेंद्र परमार, सचिव विशाल तोसावत, शिल्पा शेट्टीया, कोषाध्यक्ष , कुशाल मालवीय, मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान, अर्जुनमालवी, सदस्य समरथ मालवीय रंजीत मालवीय आदि बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य नगर वासी मौजूद रहे।