logo

सरवानिया महाराज पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान

सरवानिया महाराज - पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, एवं एसडीओपी जावद रोहीत राठौर, थाना प्रभारी जावद मनोज जादोन के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी के मार्गदर्शन में सरवानिया महाराज पुलिस टीम ओर सायबर सेल की मदद से नाबालिक लड़की को सुरक्षित दस्तयाब किया गया पुलिस चौकी क्षेत्र में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। जानकारी के अनुसार आरोपी अरमान पिता इकबाल मंसूरी उम्र 20 साल निवासी धामनिया द्वारा लासुर की एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना सामने आई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सरवानिया महाराज ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों की तलाश की और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। पुलिस टीम की इस उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर नगर के गौ रक्षा दल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस चौकी पहुंचकर टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता से एक बड़ा मामला समय रहते सुलझ गया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने सभी नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से निभाती है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग, विश्वास और उत्साहवर्धन ही पुलिस का सबसे बड़ा आत्मबल है। नागरिकों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो भविष्य में भी किसी भी प्रकरण अथवा अन्य मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाता रहेगा।

Top