रामपुरा- (मुकेश राठौर) थाना क्षेत्र के बांदीपुरा निवासी 50 वर्षीय शब्बीर पिता मुबारिक हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शब्बीर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।