रामपुरा- (मुकेश राठौर) थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर में सो रहे 14 वर्षीय बालक अली पिता इरफ़ान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक अली रात के समय अपने घर में सो रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। परिजन बालक को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया परंतु जिला चिकित्सालय जाते वक्त रास्ते में अली ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया प्राथमिक जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।