logo

नगर सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की मनाई पुण्यतिथि और किया याद

सरवानियाॅ महाराज - नगर सरवानिया में 21 मई सायं 6.00 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंडलम एवं नगर कांग्रेस के तत्वावधान में बंधवार काम्पलेक्स के पास मनाई गई । आयोजन की शुरुआत कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का देश में संचार क्रांति में बहुत बड़ा योगदान रहा है और स्व. राजीव गांधी जी का बलिदान देश सदैव याद रखेगा तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि राजीव गाँधी जी ने सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर त्रिस्तरीय पंचायत राज लागू कर हर गाँव का विकास किया और सबको अधिकार दिया उनका असमय जाने से देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। इस अवसर जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जावद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया l इस दौरान मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार,जिला काग्रेस पूर्व महामंत्री जगदीश राठौर,बालकृष्ण धनगर, राजकुमार पीरिया,लक्ष्मीनारायण पाल, ताराचंद भोई, पूनमचन्द पाल, राजुलाल भोई, श्यामलाल पाटीदार, अशोक सेन, डमरलाल, पाल, युवराज जरिया, राजेशनारायण वैद्य, मनीष बैरागी,पूर्व उप सरपंच राधेश्याम दमामी, कारुलाल लोठ, गोपाल चोहरा अयुब रंगरेज,लक्ष्मण रेगर, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Top