सरवानिया महाराज - शहर के सांदीपनि शा. उ.मा. वि. के पास स्थित वार्ड क्रमांक 01 निवासी श्रीमती कस्तूरी बाई कासौटीया (रेगर) का बुधवार को लगभग 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाजजनों में शोक की लहर फैल गई। श्रीमती कस्तूरी बाई स्व. घिसालाल जी कासौटीया की धर्मपत्नी थीं। तथा देवीलाल की माताजी थीं। श्रीमती कस्तूरी बाई कासौटीया धार्मिक प्रवृत्ति की सरल एवं मिलनसार महिला थीं, आप श्री पंचमुखी बालाजी महिला मण्डल की सदस्य थी, नित्य प्रात: बालाजी मन्दिर पर भजन कीर्तन करना आपकी देनिक जीवन का एक अहम हिस्सा था। समाज एवं परिवार में उनका विशेष सम्मान था। उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार प्रात: 09 बजे निज निवास, वार्ड क्रमांक 01, सांदीपनी शा. उ. मा. वि. के पास, उपरेडा रोड़ से प्रारंभ होकर प्राचीन मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।