logo

जोहिला क्षेत्र इनमोसा की वार्षिक बैठक एसईसीएल इनमोसा की गरिमामयी उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, माइनिंग स्टाफ़ की एकता, अधिकार, सुरक्षा एवं करियर ग्रोथ को लेकर हुई व्यापक चर्चा

नौरोजाबाद / उमरिया - (हुकुम सिंह) जोहिला क्षेत्र इनमोसा की वार्षिक बैठक रविवार को क्षेत्रीय मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में एसईसीएल एवं केंद्रीय इनमोसा नेतृत्व की विशेष उपस्थिति रही, जहां माइनिंग स्टाफ़ के हित, करियर ग्रोथ, सुरक्षा, पदोन्नति, स्टाफ़ की मजबूती एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माइनिंग स्टाफ़ की सहभागिता ने स्टाफ़ की मजबूती एवं कर्मचारियों के बीच बढ़ती एकजुटता को दर्शाया। ज्ञात हो कि इनमोसा वर्ष 1956 से माइनिंग स्टाफ़ का सबसे बड़ा एवं सक्रिय मंच रहा है, जो कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत माइनिंग स्टाफ़ के अधिकारों, सुरक्षा, पदोन्नति एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल इनमोसा के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विजय मौर्य ने की। केंद्रीय इनमोसा से गौरव कुमार एवं विकास शुक्ला भी उपस्थित रहे। मंच संचालन जोहिला क्षेत्र इनमोसा के ज्वाइंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह द्वारा प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी उपस्थित स्टाफ़ ने सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष भृगुनाथ एवं क्षेत्रीय सचिव मनोज सोनी द्वारा केंद्रीय पदाधिकारियों का बुके एवं इनमोसा स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्यों, विभिन्न यूनिटों के अध्यक्षों, सचिवों, पीएससी सदस्यों एवं माइनिंग स्टाफ़ प्रतिनिधियों ने मंच के माध्यम से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जोहिला क्षेत्र इनमोसा द्वारा यूनिटस्तर से लेकर एरिया स्तर तक माइनिंग स्टाफ हितों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की बैठक का मुख्य आकर्षण नए माइनिंग स्टाफ़ की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। वरिष्ठ स्टाफ़ के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नए स्टाफ में विशेष उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला। विन्ध्या यूनिट से विशाल देशमुख एवं विजय शर्मा, उमरिया यूनिट से अभिषेक दुबे, अवनीश शुक्ला एवं अभिलाष पटेल, कंचन यूनिट से संतोष शर्मा एवं चन्द्रशेखर साहू, नौरोजाबाद पश्चिम से संजय थापा तथा पिपरिया यूनिट से भृगुनाथ ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्टाफ़ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सभी वक्ताओं ने माइनिंग स्टाफ़ से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। जोहिला क्षेत्र इनमोसा के ज्वाइंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह ने वर्ष 2025-26 में क्षेत्रीय इनमोसा द्वारा प्रारंभ की गई नई पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष जोहिला क्षेत्र में पदस्थ हुए सभी 26 नए माइनिंग स्टाफ़ का स्वागत एवं सम्मान समारोह इनमोसा के मार्गदर्शन में विन्ध्या क्लब में आयोजित किया गया था। साथ ही पदोन्नति प्राप्त माइनिंग स्टाफ का यूनिट स्तर पर सम्मान समारोह भी निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए माइनिंग स्टाफ़ को हर स्तर पर मार्गदर्शन, सहयोग एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु इनमोसा लगातार प्रयासरत है। एसईसीएल इनमोसा के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विजय मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि कोल इंडिया स्तर से लेकर एसईसीएल तक माइनिंग स्टाफ़ के हितों की रक्षा एवं उनके करियर ग्रोथ के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माइनिंग स्टाफ़ की एकता का ही परिणाम है कि रायगढ़, विश्रामपुर, जमुना-कोतमा, सोहागपुर, हसदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार इनमोसा की बैठकें आयोजित हो रही हैं तथा माइनिंग स्टाफ़ संगठित एवं जागरूक हो रहा है। उन्होंने सुझाव प्राप्त कर स्टाफ़ को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय सचिव मनोज सोनी ने अपने 32 वर्षों के खनन क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र में माइनिंग स्टाफ़ की वर्तमान स्थिति एवं स्टाफ़ के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अपनी मिलनसार एवं सहयोगात्मक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले मनोज सोनी के वक्तव्य को माइनिंग स्टाफ ने विशेष सराहना दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी माइनिंग स्टाफ़ ने भविष्य में स्टाफ़ की एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में जोहिला क्षेत्र इनमोसा के अध्यक्ष भृगुनाथ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की तथा सभी उपस्थित माइनिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय शर्मा, संजय थापा, संतोष शर्मा, दीपक बिलथारिया, विशाल देशमुख, हर्षवर्धन तिवारी, हरेश सिंह, नीरज मिश्रा, आर.पी. मंडल, अवनीश शुक्ला, मनोज लकरा, पवन यादव, कपिल पाटकर, अभिषेक दुबे, अभिलाष पटेल, पारस मिश्रा, फिलेश प्रजापति, चन्द्रशेखर साहू, रवि कुमार, शुभम मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, हंसराज द्विवेदी, अर्पित बाघ, अमित लोडे, कुलदीप सिंह, विकास साहु, रितिक दुबे सहित जोहिला क्षेत्र की सभी यूनिटों के माइनिंग स्टाफ़ भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Top