logo

नगर सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनो ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मनाई पुण्यतिथि और किया याद

सरवानियाॅ महाराज - नगर सरवानिया में 27 मई बुधवार सायं 6.00 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मंडलम एवं नगर कांग्रेस के तत्वावधान में बंधवार काम्पलेक्स के पास मनाई गई, आयोजन की शुरुआत कांग्रेसजनो ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि स्व.जवाहरलाल नेहरू जी देश के लिए कई महिनो जेल में रहे और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश को मजबूत नेतृत्व दिया और इस अवसर जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जावद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो एवं राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद किया गया l इस दौरान मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, उपाध्यक्ष कारुलाल मालवीय, सचिव ताराचंद भोई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाल, सचिव रतनलाल रेगर, नव नियुक्त जिला काग्रेस सचिव जगदीश राठौर, ब्लाक उपाध्यक्ष बालकिशन धनगर, कोषाध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल ,राजेशनारायण वैद्य, देवेन्द्र हंसवाल, कन्हैयालाल रेगर, बाबुलाल नायक, गोपाल चौहरा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Top