logo

जनकपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में आज हुई झमाझम बारिश से फसलों में आई जान

जनकपुर - (बृज नेहरू पाटीदार) जनकपुर तथा आस पास के क्षेत्रों में सौ प्रतिशत खरीफ फसलों की बुवाई के बाद अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो रहे थे। मंदिरों में गांव कि मातृशक्ति द्वारा दस दिनों से भजन किर्तन कर पूजा अर्चना हो रही थी। आज दोपहर तीन बजे अच्छी झमाझम बारिश आरंभ हुई जो लगभग सवा घंटा जारी रही। गांव के प्रगतिशील किसान नरेंद्र भाई लाला ने बताया मौसम की यह पहली तेज बारिश हुई है। जो फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस समय में बारिश जनकपुर , निलिया ,दडोली , मांडा , मेहद्री , जगेपुर निकटवर्ती गांवों में अच्छी वर्षा हुई है। अभी भी खंड वर्षा होने से कई गांव छुट रहे हैं। उधर डिकैन में बहुत कम पानी तो परवनी में बरसात नहीं है। अलनीनो का प्रभाव संभवत दिख रहा है । जैविक खेती के किसान योगेश ढाकनियां ने बताया कि पानी अच्छा गिरने से आगे अगर 5-10 दिन पानी नहीं गिरता है तो सोयाबीन को पानी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इससे फसलों की चाल बनी रहेगी और फ़सल करपने में भी सुविधा मिलेगी। बिना रसायन खेती करने वाले किसान भारत पाटीदार ने फोन पर कहा कि सर मैं अभी हाल मेरे खेत से घर आया हूं मुझे खेतों में कहीं जल भराव नहीं लगा अभी ज़मीन पानी सोख रही है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। इस तरह अलनीनो के प्रभाव के बीच क्षेत्र में हुई बारिश फसल में जान डाल गई तो किसानों की बांछे खिलने लगी है।

Top