नेवड - (राकेश भारती) नेवड के समीप स्थित गांव सरवानिया बोर में गांव के ट्रांसफॉर्मर (डीपी) से देवनारायण मंदिर पर लाइट के लिए विधुत तार जा रहे थे, इसी बीच रास्ते के नजदीक एक खेत के आस पास तार फेंसिंग के उपर निकल रही विधुत लाईन के तार अचानक टूट कर खेत की मेड पर लगी तार फेंसिंग पर टूट कर गिर गए जिससे वहाँ पर चारा खा रही नानूराम पिता भुवानीराम मेघवाल की एक भैंस को करंट लगने से वही मौत हो गई, वह तो गनीमत रही भैंस चरा रही एक महिला अनजाने मे भैस को बचाने के प्रयास के लिए आगे बड़ रही थी की वही रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने स्थिति को भाप कर उक्त महिला को वहाँ से तुरंत दूर कर दिया नहीं तो एक ओर बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के कई खुले विधुत तार हवा में झूलते हुए तार आये दिन इस प्रकार की घटनाओ को अंजाम देते है, लेकिन प्रशासन कभी इन छोटे-मोटे हादसों से सीख लेकर इस प्रकार की लापरवाही को सुधारने की ओर उचित कदम नहीं उठाता है जिसका खामियाजा आमजन हमेशा भुगत्ता आ रहा है। देखना है प्रशासन इस हादसे से कोई सीख लेता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है। क्षेत्र के ग्रामीणजनों ने शासन प्रशासन से उक्त गरीब व्यक्ति के साथ हुई इस अप्रिय घटना पर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।