logo

कानाखेड़ा में परंपरा का अनूठा संगम, उज्जैनी पर इंद्र देव से की भरपूर वर्षा की कामना।

नीमच। गांव कानाखेड़ा में उज्जैनी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण बड़ी संख्या में अपने-अपने खेतों पर एकत्रित हुए, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दाल-बाटी बनाकर ग्राम देवताओं एवं इष्ट देवों को भोग अर्पित किया गया। पूजन-अर्चना के दौरान ग्रामीणों ने इंद्र देव से क्षेत्र में अच्छी एवं समय पर वर्षा होने की कामना की, ताकि किसानों की फसलें लहलहा सकें और पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की और एक-दूसरे के सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं कीं। ग्रामीणों ने बताया कि उज्जैनी का यह पारंपरिक आयोजन वर्षों से चला आ रहा है, जिसका उद्देश्य प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त करना और अच्छी वर्षा की प्रार्थना करना है। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण बना रहा और गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Top