logo

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम चचोर मे पुलिस ने दिलवाई नशा मुक्ति की शपथ

रामपुरा - ( मुकेश राठौर) मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत रविवार को रामपुरा तहसील के ग्राम चचोर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं एसडीओपी शबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है|

Top