logo

जाट मे शमशान की भूमि पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने तत्परता से हटाया

जाट - ( सत्यनारायण सुथार ) रतनगढ़ टप्पा तहसील कार्यालय अंतर्गत ग्राम जाट में जाट-तरौली मार्ग पर स्थित सामूहिक शमशान की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने के मामले में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। ​विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रजापत समाज,मेवाड़ा कलाल समाज,जटिया समाज, राव समाज, ब्राह्मण समाज और भील समाज समस्त ग्रामवासी की शमशान की भूमि पर ग्राम जाट निवासी ओमप्रकाश, पिता हीरालाल मीणा द्वारा शमशान की भूमि पर लगातार पत्थर की दीवार (कोट) चुनवा कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उर्मिला बाई वार्ड पंच, हेमराज,मोहन,संजय राव,रोहित राव,पिनू प्रजापत,राकेश, बाबूलाल,किशनलाल, भेरूलाल, शान्तिलाल, मनोज राव,राहुल राव, ललित राव, मोतीलाल सहित समस्त ग्राम वासियों ने पुलिस चौकी जाट,ग्राम पंचायत जाट और राजस्व विभाग को लिखित आवेदन देकर तत्काल अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की थी।​शिकायत मिलते ही हल्का पटवारी धर्मेंद्र सेन, पंचायत कर्मियों और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण/दीवार को तोड़कर शासकीय शमशान भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। *​ग्रामीणों की मांग:-* ​सफल कार्रवाई के बाद ग्रामवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शमशान भूमि पर शीघ्र तारबंदी (फेंसिंग) कराने की पुरजोर मांग की है।

Top