logo

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई बुधवार को

जावी - (दिलीप पाटीदार) नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर गुरुपूर्णिमा पर भव्य महोत्सव एवं दिव्य दरबार का आयोजन होगा। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति सदस्यों ने बताया कि 29 जुलाई, बुधवार को प्रात: से ही मंदिर पर साज - सज्जा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन का दौर प्रारंभ होगा। तत्पश्चात धर्मवादी एवं गुरु चरण पादुका का पूजन अर्चन होगा ओर गुर्जरखेड़ा धाम पर विराजित सभी देवों को महाप्रसादी एवं भंडारे की प्रसादी का भोग लगाया जाएगा ततपश्चात महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में श्री काल भैरव भगवान एवं श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पधारेंगे ततपश्चात मन्दिर पर उपस्थित भक्तों द्वारा गुरु भगवान का भव्य स्वागत एवं पूजन अर्चन किया जाएगा। श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध एवं सेवादार समिति ने अंचल के समस्त भक्तजनों, माताओं, बहिनों से अनुरोध किया है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवें और अपने जीवन को धन्य करें। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम संरक्षक प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

Top