जनकपुर -(बृज नेहरू पाटीदार) जावद तहसील के एक छोटे से गाँव से विद्या का अलख जगाने की मनसा ले कर निकले श्री पाटीदार ने शा.प्रा.विद्यालय कदवासा से अपनी सेवा आरंभ कर शा.प्रा.वि.झिरमीर से 40 वर्ष की गौरवशाली सेवा पूर्ण करने के उपरांत बहुत ही सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए। आपने कृतव्यनिष्ठा से कदवासा , मां.वि.लासूर , पानोली, मेहंद्री, बोरदिया, झिरमिर की ग्रामीण प्रतिमाओं को निखारने का दायित्व निर्वाह बखूबी किया। आपकी सेवानिवृत्ति पर ग्रामीण जनों द्वारा बहुत ही उत्साह से सम्मानित कर विदाई दी। साथ ही जनकपुर मोरवन संकुल केंद्र के स्टाफ द्वारा संकुल केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में गंभीर, मिलनसार, हंसमुख तथा छात्रों के भविष्य के प्रति कृतव्यनिष्ठा का स्मरण कर शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया । पश्चात एक जुलूस के रूप में आपके निवास स्थल ले जाया गया। जहां जीवन संगिनी श्रीमती यशोदा पाटीदार ने आरती कर पुष्पगुच्छ देते हुए फूलों से सज्जीत तोरण द्वार से प्रवेश कराया। सेवानिवृत्ति पर सरपंच किशोर पाटीदार सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा आपके स्वस्थ, दिर्घायु व सुखमय जीवन की मंगल शुभकामनाएं दी गई।