logo

30 अगस्त तक केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर साधना द्विवेदी

नौरोजाबाद - (हुकुम सिंह) जिले के नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम महुरा मे संचालित द्विवेदी एच पी गैस एजेंसी की संचालक साधना द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया की सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सभी उपभोक्ताओं को 30 अगस्त 2026 तक ई केवाईसी करना बहुत आवश्यक है हमारे द्वारा प्रत्येक ग्राहक को मैसेज के माध्यम से सूचित किया जा रहा है की आप लोग जल्द से जल्द अपना ई केवाईसी करना सूची निश्चित करें, अगर आप सभी उपभोक्ता ई केवाईसी नहीं कराते है तो सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा,कई उपभोक्ताओं की बुकिंग कैंसिल हो रही है जिसका महत्वपूर्ण कारण है ई केवाईसी ना होना है आप सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है की आप लोग द्विवेदी गैस एजेंसी महुरा पहुंचकर अपनी ई केवाईसी करा ले, ई केवाईसी करने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना बहुत जरूरी है

Top