logo

जाट चौकी पुलिस को मिली सफलता 2.225 किलो अफीम के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक और मोबाइल भी जप्त

जाट ​- (सत्यनारायण सुथार) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी रतलाम निमिष अग्रवाल, एसपी राजेश व्यास, एएसपी हेमलता अग्रवाल और एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना पुलिस व जाट चौकी टीम ने 2.225 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जप्त अफीम की कीमत लगभग 12.25 लाख रुपये बताई जा रही है। ​जाट चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 31 जुलाई को रतनगढ़-जाट रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपी के टी-शर्ट के नीचे छिपाई गई प्लास्टिक की थैली से अफीम बरामद हुई। ​पकड़ा गया आरोपी अंशूल (24) पिता जगदीशचंद्र धाकड़, निवासी सुखपुरा (भीलवाड़ा, राजस्थान) है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाइक (कीमत 30 हजार) और मोबाइल (कीमत 25 हजार) जप्त कर लिया है। अफीम देने और खरीदने वाले सह-आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Top