logo

तनाव कम कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है आनंद उत्सव का कार्यक्रम "शिवनारायण सिंह"

नौरोजाबाद - अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान के निर्देशानुसार परंपरागत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नौरोजाबाद के रामलीला मैदान मे आयोजित किया गया, नगर परिषद द्वारा आयोजित आनंद उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बाँधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के तैल्य चित्र दीप प्रज्वलित कर की गई, तत्पश्चात नगर परिषद नौरोजाबाद के अधिकारीयों और कर्मचारीयों के द्वारा कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों का माल्यार्पण क़र स्वागत किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में परंपरागत खेल,दौड़, खो खो, कुर्सी दौड़ , रस्साकशी एवं आदि खेल आयोजनों में स्थानीय लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया, दौड़ प्रतियोगिता मे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने भी स्थानीय लोगों के साथ दौड़ लगाकर खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, महिलाओ की दौड़ प्रतियोगिता में नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती कुशल सिंह ने महिला पार्षदों के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता में भाग लिया, विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा आनंद उत्सव के माहौल को आनंद के रूप में परिवर्तित किया जो देखने वालों के आकर्षण का केंद्र रहा, इस दौरान आनंद उत्सव मे आए अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं का जमकर उत्साह वर्धन किया गया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 26 जनवरी के दिन आयोजित कार्यक्रम अतिथियों के पुरस्कृत किया गया जाएगा , उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रुप से नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी राघव भान सिंह ,नगर परिषद के सभी वार्डो के पार्षदगण एवं नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Top