T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड पर एक तरफा जीत के बाद नीमच जिले के रामपुरा मे जगदीश मंदिर अक्कल चौराहा पर जमकर आतिशबाजी एवं भारत की जीत का जश्न मनाया गया! इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां जुटना प्रारंभ हुए और हाथों में तिरंगा लेकर ढोल नगाड़ा एवं पटाखों के बीच लोगों ने नाच गा कर जीत का जश्न मनाया! देर रात तक शहर में उत्साह का माहौल रहा भारत के विश्व विजेता बनने की खुशी में लोग आज शाम 7:00 से टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच का आनंद ले रहे थे! वैसे मैच एक तरफा था इसलिए मैच खत्म होने से पहले ही जगदीश मंदिर चौक पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटना प्रारंभ हो गई थी!जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत के करीब आ रही थी आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों के साथ क्रिकेट प्रेमीयो द्वारा खुशी प्रकट करना प्रारंभ कर दिया था! जैसे ही न्यूजीलैंड टीम का आखिरी बल्लेबाज का विकेट गिरा और जीत भारत के नाम हुई रामपुरा नगर आतिशबाजी एवं पटाखे की गूंज से से गूंज उठा!क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन छोड़कर अपनी गाड़ियों से जगदीश मंदिर के लिए निकल पड़े जहां क्रिकेट दीवानों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी! इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय घोष के नारे भी लगाए! भव्य आतिशबाजी के बीच ढोल की थाप पर क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा हाथ में लेकर जमकर ठुमके लगाए एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को भारत की जीत की बधाई दी! इस दौरान कई दोस्त एक दूसरे को कंधे पर बिठाकर नाच रहे थे यह नजारा बहुत ही अद्भुत नजर आया! रामपुरा नगर एक बार फिर देशभक्ति और क्रिकेट प्रेम के रंग में सरोबार नजर आया!